रायपुर, 08 नवम्बर 2010
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने राज्य के सरगुजा जिले के ग्राम जजिया में आज एक निजी यात्री बस के पलट जाने पर उसमें सवार पांच मुसाफिरों की आकस्मिक मृत्यु पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। डॉ. सिंह ने सरगुजा जिला प्रशासन को प्रत्येक मृतक के परिवार के लिए 25 हजार रूपए की तात्कालिक सहायता जल्द प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिला कलेक्टर से कहा है कि घायलों का बेहतर से बेहतर इलाज कराया जाए। प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग पर अम्बिकापुर से कोरबा जा रही एक निजी कम्पनी की यात्री बस ग्राम जजिया के नजदीक अनियंत्रित होकर पलट जाने फलस्वरूप यह दुर्घटना हुई। इस हादसे में दो यात्रियों की मृत्यु घटना स्थल पर और तीन की मृत्यु अस्पताल में हुई। लगभग एक दर्जन यात्री घायल हुए जिन्हें उदयपुर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
No comments:
Post a Comment